नईसराय: अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद की बैठक में बोर्डिंग हाउस से कब्जा हटाने पर हुई चर्चा
रविवार शाम 4 बजे नई सराय के महाकाल धाम डुगासरा पर अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद नई सराय ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा संघ अशोकनगर के जिला अध्यक्ष मुकेश बमौरा , दिलीप डगोरा नव नियुक्त युवा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय परिषद अशोकनगर,कार्यकारी जिला अध्यक्ष डॉक्टर नितिन रघुवंशी सहित भू दानदाताओं का सम्मान किया गया।