Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में देशभक्ति का उत्साह* तिरंगे के रंग में रंगा डिंडौरी #HarGharTiranga #HarDilTiranga #Dindori #Tiranga #Patriotism #NationalUnity #IndependenceDay #India #ProudIndian #AzadiKaAmritMahotsav #MeraTirangaMeriShaan #jansampark #collectordindori

36 views | Dindori, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

*बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे* 

 बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं।

बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं तथा सावधानी बरतें।
#BilgaonDam #Dindori #DamGates #WaterRelease #HeavyRainfall #WaterFlow #PublicSafety #SafetyAlert #Shahpura #Mehandwani #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #RainAlert #StaySafe #DindoriNews #collectordindori #jansampark

*बिलगांव बांध के दो गेट 17 अगस्त को सुबह 8 बजे खोले जाएंगे* बिलगांव बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने तथा बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए 17 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। दोनों गेट 5-5 सेंटीमीटर खोले जाएंगे, जिससे लगभग 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होगा। कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध के गेट आवश्यकता अनुसार अधिक खोले जा सकते हैं। बांध के गेट खोले जाने से शाहपुरा विकासखंड के बिलगांव, पिपरिया, अमढेरा, बलगांव, करौंदी, इंदौरी, घुंडी सरई, डुंडी सरई, चांटी, चंडवाही एवं कारीगढ़हरी तथा मेंहदवानी विकासखंड के पिंडरई, कटराई एवं फुलवाही गांव प्रभावित हो सकते हैं। संबंधित ग्रामों के नागरिकों से अपील है कि वे बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में न जाएं तथा सावधानी बरतें। #BilgaonDam #Dindori #DamGates #WaterRelease #HeavyRainfall #WaterFlow #PublicSafety #SafetyAlert #Shahpura #Mehandwani #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #RainAlert #StaySafe #DindoriNews #collectordindori #jansampark

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

सड़क दुर्घटना में जीवन रक्षा की दिशा में प्रभावी पहल : पीएम राहत योजना
#RoadSafety #LifeSavingInitiative #PMReliefScheme #RoadAccident #SaveLives #EmergencyMedicalCare #Dindori #MadhyaPradesh #PublicAwareness #GovernmentInitiative #collectordindori

सड़क दुर्घटना में जीवन रक्षा की दिशा में प्रभावी पहल : पीएम राहत योजना #RoadSafety #LifeSavingInitiative #PMReliefScheme #RoadAccident #SaveLives #EmergencyMedicalCare #Dindori #MadhyaPradesh #PublicAwareness #GovernmentInitiative #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

*जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* 

 *कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में किया ध्वजारोहण* 

 *आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां* 

 *शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्यः कलेक्टर* 

  

 देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने परेड का निरीक्षण किया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। कलेक्टर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का पर्व है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे आकाश में मुक्त किए। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए तथा पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। परेड कमांडर के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल कैंप डिंडौरी, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, जिला होमगार्ड प्लाटून तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक-बालिका, उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रेडक्रॉस एवं स्काउट-गाइड तथा मदर टेरेसा स्कूल के बालक-बालिकाओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

 *स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* 

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 *विकास और उपलब्धियों की जानकारी साझा की* 

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में जिले की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डिंडौरी जनभागीदारी के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कृषि, जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के क्षेत्र में जिले को नई पहचान मिली है। सिताही कुटकी, नागदवन कुटकी और बैगानी अरहर को जीआई टैग प्राप्त हुआ है। वहीं पाटनगढ़ की गोंडी चित्रकला तथा पद्मश्री सम्मानित कलाकार भज्जू श्याम एवं दुर्गा बाई व्याम जिले की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं।

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एचपीवी टीकाकरण में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर डिंडौरी प्रदेश में प्रथम रहा। ‘सुगड़ टूरी’ अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 49,036 महिलाओं एवं किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5.84 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा बैगा जनजाति के 29,451 हितग्राहियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2025-26 में 1,423 गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 70,682 हितग्राहियों को नियमित पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना से 57,792 बालिकाओं तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से 1,29,818 महिलाओं को लाभ मिल रहा है।

ग्रामीण आजीविका, जल संरक्षण, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में भी जिले ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 9,631 स्व-सहायता समूहों से 1,29,765 परिवार जुड़े हैं। जिले के सभी सात विकासखंडों में दीदी कैफे संचालित किए जा रहे हैं। जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत लगभग 8 लाख जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर डिंडौरी ने प्रदेश में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जल जीवन मिशन के तहत 387 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और करीब 1.03 लाख परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 5वीं में 99.29 प्रतिशत परिणाम के साथ डिंडौरी प्रदेश में तृतीय तथा कक्षा 8वीं में 98.74 प्रतिशत परिणाम के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। कौशल विकास, डीडीयू-जीकेवाई एवं रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सड़क, बिजली, कृषि एवं जनजातीय विकास के क्षेत्र में भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क एवं पुल निर्माण तथा ऊर्जा क्षेत्र में नई 33 केवी लाइन, फीडर विभक्तिकरण, केबलिंग एवं नए वितरण ट्रांसफार्मरों के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 1,51,511 किसानों को मिल रहा है। कोदो-कुटकी संग्रहण केंद्रों एवं मिलेट प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 *एनीमिया नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर* 

कलेक्टर ने जिले में संचालित ‘सुगम टूरी अभियान’ तथा जिला स्तरीय नवाचार ‘आज स्वस्थ, कल सशक्त’ का उल्लेख करते हुए एनीमिया की पहचान एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय पर जांच, उपचार एवं पोषण के प्रति जागरूकता आवश्यक है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्पॉन्सर योजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए नियमित पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की 1,29,818 लाड़ली बहनों को वर्ष 2023 से मई 2026 तक निरंतर लाभ प्रदान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने विकसित भारत-2047 एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प में डिंडौरी को अग्रणी जिला बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित* 

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह में विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री पंकज सिंह तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रेखा सिंह, जिले के समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#IndependenceDay #collectordindori #jansampark #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #IndependenceDay2026 #Tiranga #NationalPride #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #ViksitBharat2047 #ViksitMadhyaPradesh #WomenEmpowerment #TribalDevelopment #Education #Health #WaterConservation #RuralDevelopment #SelfReliantDindori

*जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस* *कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में किया ध्वजारोहण* *आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां* *शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्यः कलेक्टर* देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण किया गया। कलेक्टर ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, स्वाभिमान और लोकतांत्रिक मूल्यों का पर्व है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे आकाश में मुक्त किए। सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर किए गए तथा पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की। परेड कमांडर के नेतृत्व में विशेष सशस्त्र बल 36वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल कैंप डिंडौरी, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, जिला होमगार्ड प्लाटून तथा जूनियर वर्ग में एनसीसी बालक-बालिका, उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के रेडक्रॉस एवं स्काउट-गाइड तथा मदर टेरेसा स्कूल के बालक-बालिकाओं ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। *स्कूली बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तथा कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडौरी के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। *विकास और उपलब्धियों की जानकारी साझा की* कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने स्वतंत्रता दिवस संदेश में जिले की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डिंडौरी जनभागीदारी के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कृषि, जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के क्षेत्र में जिले को नई पहचान मिली है। सिताही कुटकी, नागदवन कुटकी और बैगानी अरहर को जीआई टैग प्राप्त हुआ है। वहीं पाटनगढ़ की गोंडी चित्रकला तथा पद्मश्री सम्मानित कलाकार भज्जू श्याम एवं दुर्गा बाई व्याम जिले की सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में भी जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एचपीवी टीकाकरण में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर डिंडौरी प्रदेश में प्रथम रहा। ‘सुगड़ टूरी’ अभियान के अंतर्गत एक ही दिन में 49,036 महिलाओं एवं किशोरियों की हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5.84 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं तथा बैगा जनजाति के 29,451 हितग्राहियों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया गया है। वर्ष 2025-26 में 1,423 गंभीर कुपोषित बच्चों का उपचार किया गया। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 70,682 हितग्राहियों को नियमित पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना से 57,792 बालिकाओं तथा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से 1,29,818 महिलाओं को लाभ मिल रहा है। ग्रामीण आजीविका, जल संरक्षण, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में भी जिले ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 9,631 स्व-सहायता समूहों से 1,29,765 परिवार जुड़े हैं। जिले के सभी सात विकासखंडों में दीदी कैफे संचालित किए जा रहे हैं। जल संचय जनभागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत लगभग 8 लाख जल संरक्षण कार्य पूर्ण कर डिंडौरी ने प्रदेश में प्रथम तथा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जल जीवन मिशन के तहत 387 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं और करीब 1.03 लाख परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कक्षा 5वीं में 99.29 प्रतिशत परिणाम के साथ डिंडौरी प्रदेश में तृतीय तथा कक्षा 8वीं में 98.74 प्रतिशत परिणाम के साथ द्वितीय स्थान पर रहा। कौशल विकास, डीडीयू-जीकेवाई एवं रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सड़क, बिजली, कृषि एवं जनजातीय विकास के क्षेत्र में भी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क एवं पुल निर्माण तथा ऊर्जा क्षेत्र में नई 33 केवी लाइन, फीडर विभक्तिकरण, केबलिंग एवं नए वितरण ट्रांसफार्मरों के कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 1,51,511 किसानों को मिल रहा है। कोदो-कुटकी संग्रहण केंद्रों एवं मिलेट प्रसंस्करण इकाइयों के माध्यम से श्रीअन्न को बढ़ावा दिया जा रहा है। *एनीमिया नियंत्रण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर* कलेक्टर ने जिले में संचालित ‘सुगम टूरी अभियान’ तथा जिला स्तरीय नवाचार ‘आज स्वस्थ, कल सशक्त’ का उल्लेख करते हुए एनीमिया की पहचान एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय पर जांच, उपचार एवं पोषण के प्रति जागरूकता आवश्यक है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्पॉन्सर योजना के अंतर्गत 0 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए नियमित पोषण आहार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले की 1,29,818 लाड़ली बहनों को वर्ष 2023 से मई 2026 तक निरंतर लाभ प्रदान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन की योजनाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाएं। उन्होंने विकसित भारत-2047 एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प में डिंडौरी को अग्रणी जिला बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। *उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित* स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में विधायक श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री पंकज सिंह तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, डीएफओ श्री अशोक सोलंकी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रेखा सिंह, जिले के समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #IndependenceDay #collectordindori #jansampark #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #IndependenceDay2026 #Tiranga #NationalPride #GoodGovernance #PublicService #DistrictAdministration #ViksitBharat2047 #ViksitMadhyaPradesh #WomenEmpowerment #TribalDevelopment #Education #Health #WaterConservation #RuralDevelopment #SelfReliantDindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

*जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का हुआ शुभारंभ*

     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का संचालन ग्राम अण्डई के मां पार्वती स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना है।
      कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
       आजीविका दीदी कैंटीन के माध्यम से जिला पंचायत परिसर में आने वाले नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।
#Dindori #MadhyaPradesh #IndependenceDay #LivelihoodDidi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurship #SelfEmployment #AajeevikaMission #RuralDevelopment #WomenEmpowermentMP #AtmanirbharBharat #15August #AzadiKaAmritMahotsav #DistrictPanchayatDindori #collectordindori #jansampark

*जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का हुआ शुभारंभ* स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में आजीविका दीदी कैंटीन का शुभारंभ किया गया। कैंटीन का संचालन ग्राम अण्डई के मां पार्वती स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना है। कैंटीन के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्यौहार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। आजीविका दीदी कैंटीन के माध्यम से जिला पंचायत परिसर में आने वाले नागरिकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे। कैंटीन के संचालन से समूह की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा। #Dindori #MadhyaPradesh #IndependenceDay #LivelihoodDidi #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #WomenEntrepreneurship #SelfEmployment #AajeevikaMission #RuralDevelopment #WomenEmpowermentMP #AtmanirbharBharat #15August #AzadiKaAmritMahotsav #DistrictPanchayatDindori #collectordindori #jansampark

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026