डॉ. अंबेडकर नगर: महु के बाद, गोंडा थाना क्षेत्र की हैदराबाद बस्ती में अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई
महू के बाद गोंडा थाना क्षेत्र की हैदराबाद बस्ती में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। रक्षा संपदा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से बनाए गए मकानों और अन्य निर्माण को रक्षा संपदा विभाग की टीम ने ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे