मढ़ौरा: उत्क्रमीत मध्य विद्यालय पटेढ़ी जलाल के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ
Marhaura, Saran | Sep 30, 2026 प्रखंड के इसरौली पैक्स चुनाव में उत्क्रमीत मध्य विधालय पटेढ़ी जलाल स्थित सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान बुधवार की संध्या पांच बजे संपन्न हुआ जिसके बाद पुलिस की निगरानी में मतपेटी प्रखंड परिसर लाया गया जहां अधिकारियों के निगरानी में मतगणना भी शुरू हो चुका है। निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।