गिरिडीह: जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को 10 बजे स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।उपायुक्त- रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।