अटेर: नगर पालिका परिसर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस, बलिदानियों को किया नमन
Ater, Bhind | Aug 15, 2026 भिंड। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार सुबह 9 बजे भिंड नगर पालिका परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा अमित बाल्मीकि एवं उपाध्यक्ष भानु भदौरिया ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के सभी पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाया।