गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर के रोला में खड़े कोयला लदे हाइवा से बाइक की जोरदार टक्कर, युवक की मौत
टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर के रोला-खैरबनी के समीप रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क किनारे खड़े कोयला लदे हाइवा में पीछे से आर-15 बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत