हर घर तिरंगा अभियान के तहत पन्ना जिले में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा की गतिविधियां संचालित हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री तथा पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री इन्दर सिंह परमार देवेन्द्रनगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।