हज़ारीबाग: केरेडारी में सांप के डंसने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
पेटो पंचायत के चट्टी पेटो में 15 अगस्त की देर रात जहरीले सांप के डंसने से छह वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे सोने के दौरान सांप ने बच्चे को डंस लिया। परिजन तत्काल बच्चे को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध नहीं थे और एंटी-वेनम भी म