नम आंखों से विदाई दी गई एक बड़ी शख्सियत, बुजुर्ग आलिम-ए-दीन और स्कॉलर कारी शब्बीर अहमद साहब को। उनके इंतकाल की खबर से पूरा इलाका गमगीन है। अपने इल्मी, दीनी और सामाजिक योगदान के लिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले कारी शब्बीर साहब की नमाज-ए-जनाजा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी हजारों की संख्या में लोग उनके आखिरी दीदार और जनाजे में शामिल होने पहुंचे।
बता दें आपको की
आज नगर पंचायत भरवारा स्थित उनके आवास पर नमाज-ए-जनाजा अदा की गई, जिसमें आसपास के इलाकों के साथ-साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज-ए-जनाजा में उमड़ी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कारी शब्बीर साहब का लोगों से कितना गहरा जुड़ाव रहा था। हजारों की संख्या में लोग उनके आखिरी दीदार और जनाजे में शामिल होने पहुंचे।
नमाज-ए-जनाजा में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग भी शामिल हुए। राजद एमएलसी कारी शुएब भी जनाजे में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बड़े आलिम-ए-दीन को खो दिया है। दीन और अवाम के लिए कारी शब्बीर साहब ने जो सेवाएं दीं, उन्हें लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
वहीं, इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुटने को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार के नेतृत्व में सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कराई गई, ताकि नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने पहुंचे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।
कारी शब्बीर साहब के इंतकाल से भरवारा और आसपास के इलाके में गम का माहौल है। उनके जनाजे में उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।