Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

खांडसा मंडी में रंगदारी का बड़ा खेल! अवैध फैक्ट्री पर गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई #गुरुग्राम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही: आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल हो रही अवैध प्लास्टिक फैक्ट्री ध्वस्त।* *अपराध शाखा मानेसर, गुरूग्राम की पुलिस टीम द्वारा एकत्रित की गई सूचनाओं व साक्ष्यों को आधार बनाकर कानूनी तरीके से की गई सख्त कार्यवाही।* *खांडसा मंडी के दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली के लिए किया जा रहा था फैक्ट्री का इस्तेमाल।* *पुलिस जांच में सामने आया करीब 20 से 25 लाख रुपये प्रतिमाह के अवैध आर्थिक लाभ पाने का मामला, जिस पर कार्यवाही करते हुए 1.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को किया ध्वस्त।* `गुरुग्राम, 14 अगस्त 2026` ▪️गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आपराधिक गतिविधियों को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों एवं उनकी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्यवाही की गई है। दिनांक 12.08.2026 को अपराध शाखा मानेसर की टीम ने आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने एवं अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक अवैध प्लास्टिक शीट एवं बैग निर्माण फैक्ट्री को चिन्हित करके नियमानुसार ध्वस्त कराया। *▪️करीब 200 वर्ग गज भूमि पर बनाई गई थी अवैध फैक्ट्री:* अपराध शाखा मानेसर की टीम द्वारा जांच एवं एकत्रित सूचनाओं के आधार पर सैक्टर-9, गुरुग्राम में करीब 200 वर्ग गज भूमि पर अवैध रूप से निर्मित प्लास्टिक फैक्ट्री को चिन्हित किया गया। पुलिस जांच के अनुसार उक्त फैक्ट्री विनय बाजवा निवासी प्रताप नगर, गुरुग्राम द्वारा संचालित की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक शीट, पॉलिथीन एवं बैग आदि तैयार किए जाते थे तथा इसका इस्तेमाल केवल व्यवसायिक गतिविधियों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके माध्यम से आपराधिक गतिविधियों को भी आर्थिक रूप से बढ़ावा दिया जा रहा था। *▪️खांडसा मंडी में दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों पर बनाया जाता था दबाव:* पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि विनय बाजवा और कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी आपस में मिलकर खांडसा मंडी क्षेत्र में दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों पर दबाव बनाते थे। जांच के अनुसार, कौशल चौधरी के दबाव एवं डर-धमकी के माध्यम से खांडसा मंडी के दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों को विनय बाजवा की फैक्ट्री से ही प्लास्टिक शीट/पॉलिथीन खरीदने के लिए मजबूर किया जाता था। इस प्रकार बाजार में अपनी पकड़ बनाकर संबंधित दुकानदारों एवं रेहड़ी वालों से आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। *▪️ हर महीने 20 से 25 लाख रुपये के अवैध आर्थिक लाभ का आरोप:* पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरी गतिविधि के माध्यम से खांडसा मंडी में प्लास्टिक शीट एवं पॉलिथीन की बिक्री के नाम पर लगभग 20 से 25 लाख रुपये प्रतिमाह का अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जा रहा था। इस अवैध आर्थिक गतिविधि से प्राप्त धन का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा संबंधित आपराधिक नेटवर्क को आर्थिक रूप से मजबूत करने में किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि विनय बाजवा द्वारा इन गतिविधियों के माध्यम से कुख्यात अपराधी कौशल चौधरी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही थी। *▪️करीब 1.5 करोड़ रुपये की संपत्ति को कराया गया ध्वस्त:* अपराध शाखा मानेसर द्वारा चिन्हित की गई उक्त अवैध फैक्ट्री करीब 200 वर्ग गज भूमि पर निर्मित थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। उक्त संपत्ति का इस्तेमाल निजी आर्थिक लाभ कमाने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए किया जा रहा था। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशानुसार दिनांक 12.08.2026 को अपराध शाखा मानेसर की टीम द्वारा उक्त अवैध संपत्ति को चिन्हित कर संबंधित प्रक्रिया के तहत नियमानुसार ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराई गई। *▪️ अपराध को आर्थिक रूप से मजबूत करने वालों पर भी पुलिस की नजर:* गुरुग्राम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि केवल प्रत्यक्ष रूप से अपराध करने वाले ही नहीं, बल्कि अपराधियों को आर्थिक, लॉजिस्टिक अथवा अन्य प्रकार से सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों एवं उनके माध्यम से संचालित अवैध गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित धन अथवा आपराधिक गतिविधियों से जुड़े आर्थिक संसाधनों का इस्तेमाल कर बनाई या संचालित की जा रही संपत्तियों एवं गतिविधियों को चिन्हित कर कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई की जाएगी। *▪️ आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान:* गुरुग्राम पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि जिले में अपराधियों, अवैध वसूली, धमकी, रंगदारी, अवैध कब्जों तथा आपराधिक गतिविधियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस द्वारा ऐसे सभी आपराधिक नेटवर्क एवं उनके आर्थिक स्रोतों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनके माध्यम से अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। ▪️गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा डराने-धमकाने, अवैध वसूली, रंगदारी अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों तथा अपराध को संरक्षण या आर्थिक सहयोग देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गुरुग्राम पुलिस अपराध के विरुद्ध अपनी कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार प्रभावी एवं सख्त रूप से जारी रखेगी।

Gurgaon, Gurugram | Aug 15, 2026