मधेपुर: महिसाम का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मधेपुर थाने के महिसाम गांव निवासी बचाई मुखिया के पुत्र पंकज कुमार मुखिया(20) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक आनंद किशोर रजक तथा एसआई कंचन कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की।