अमरपुर थाना परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अमरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। अमरपुर थाना परिसर में आयोजित समारोह के दौरान विधिवत झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
Amarpur, Banka | Aug 15, 2026