अनूपपुर: जिला मुख्यालय में मंत्री जायसवाल, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा
देश की स्वतंत्रता की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अनूपपुर जिला मुख्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत जिलास्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, कलेक्टर रत्नाकर झा मौजूद रहे ।