कांके: लोकभवन के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में जेएमएम ने किया प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
Kanke, Ranchi | Sep 30, 2026 लोकभवन के सामने SIR के विरोध में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जेएमएम ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा।