देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिग्गज
बड़ौत में देशखाप चौरासी के चौधरी सुरेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के दिग्गज नेता, समाजसेवी, किसान नेता, खाप प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने चौधरी साहब को अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
लंबे समय तक सामाजिक और किसान मुद्दों से जुड़े रहे चौधरी सुरेंद्र सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ उनके प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव को दर्शाती नजर आई।
चौधरी साहब को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#चौधरीसुरेंद्रसिंह #देशखाप #देशखापचौरासी #बड़ौत #बागपत #अंतिमयात्रा #श्रद्धांजलि #किसाननेता #खापपंचायत #बागपतन्यूज #बड़ौतन्यूज
Baraut, Bagpat | Sep 30, 2026