ब्यावरा: ब्यावरा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, मौत हुई
ब्यावरा क्षेत्र के पगारी बंगला के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। मलावर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह 7:00 करीब जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में जमुनिया गणेश निवासी अंकित पिता अनुराग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच पर लिया है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।