मोहनलालगंज: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, 53 हजार रुपये का जुर्माना
लखनऊ के मोहनलालगंज में दुष्कर्म के मामले में अदालत ने अभियुक्त मैकूलाल को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष पॉक्सो न्यायालय ने अभियुक्त पर 53 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2024 को दर्ज मुकदमे में पुलिस ने 14 नवंबर 2024 को आरोपपत्र दाखिल किया था।