20 अगस्त से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगी आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति : गुरु शरण परमार
समिति ने अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर के पास बात रखने के लिए मेघना ठाकुर, सचिव राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड भारत सरकार से पंकज जमवाल व विधानसभा सत्र में प्रश्न उठाने के लिए स्थानीय विधायक प्रकाश राणा को अधिकृत किया : गुरु शरण परमार
जोगिंद्रनगर क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आर.सी.एफ.सी.) जोगिंद्रनगर को यहां से स्थानांतरित करने के निर्णय के विरोध में आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि 20 अगस्त तक राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड द्वारा आरसीएफसी को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित करने के आदेश निरस्त नहीं किए गए, तो समिति 20 अगस्त से राम लीला मैदान के ऋतु रंगमंच पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करेगी जो कि अगले पाँच दिन 24 अगस्त तक चलेगी l
संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने कहा कि 13 अगस्त को आयोजित रैली के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपकर आरसीएफसी को जोगिंद्रनगर से स्थानांतरित करने संबंधी निर्णय को रद्द करने की मांग की गई थी। इसके बावजूद यदि सरकारें राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड को यह स्थानांतरण रद्द करने के आदेश जारी करके हमारी माँग को नहीं सुनती हैं तो मजबूरन हमें इस आंदोलन को और तेज करना पड़ेगा l
उन्होंने कहा कि यदि क्रमिक भूख हड़ताल के बावजूद स्थानांतरण का आदेश रद्द नहीं किया गया तो 25 अगस्त को चक्का जाम तथा शहर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड की होगी l
गुरु शरण परमार ने कहा कि RCFC NR-1 आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) का महत्वपूर्ण केंद्र है, जो उत्तर भारत के सात राज्यों—उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश—के लिए औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
उन्होंने पत्र में बताया कि यह केंद्र सितंबर 2017 में जोगिंदर नगर स्थित भारतीय चिकित्सा पद्धति अनुसंधान संस्थान (RIISM) में स्थापित किया गया था। जोगिंदर नगर में लगभग 24 एकड़ भूमि और पहले से उपलब्ध आधारभूत संरचना के कारण यह केंद्र औषधीय पौधों से संबंधित अनुसंधान, प्रशिक्षण, उत्पादन एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के लिए उपयुक्त स्थान है।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र को जोगिंदर नगर से स्थानांतरित किया जाता है तो क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, स्थानीय युवाओं और अन्य हितधारकों को मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभ से वंचित होना पड़ेगा। साथ ही केंद्र में कार्यरत करीब 12 कर्मचारियों और उनके परिवारों पर भी आजीविका एवं रोजगार को लेकर आर्थिक प्रभाव पड़ सकता है।
गुरु शरण परमार ने आग्रह किया कि किसानों के हित, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में RCFC की भूमिका को देखते हुए इसके स्थानांतरण के प्रस्ताव पर पुनर्विचार किया जाए और RCFC NR-1 को जोगिंदर नगर में ही यथावत बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जोगिंदर नगर में उपलब्ध भूमि और आधारभूत ढांचे का समुचित उपयोग करते हुए RCFC NR-1 को औषधीय एवं सुगंधित पौधों के अनुसंधान, प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री, संरक्षण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन के एक मजबूत क्षेत्रीय केंद्र के रूप में और अधिक विकसित किया जाना चाहिए।
इस बैठक में संयोजक मंडल के सदस्य प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज जमवाल, वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर,, व्यापार मंडल के उप प्रधान विशाल शर्मा, महासचिव सतवीर शर्मा, पूर्व सैनिक लीग जोगिंदर नगर से कर्नल रूप सिंह ठाकुर, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, कप्तान दलीप सिंह ठाकुर, सुवेदार मेजर लाभ सिंह धरवाल, समिति के उपाध्यक्ष प्यार ठाकुर, ब्रिज गोपाल अवस्थी, महासचिव रमन बहल, संतोष ठाकुर, सचिव कालिदास सकलानी व कांशी राम वर्मा आदि जोगिंदर नगर वासियों ने भाग लिया l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Sukhvinder Singh Sukhu Indian National Congress Vikramaditya Singh Prakash Rana MLA Bharatiya Janata Party (BJP)