उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा को मिला सम्मान।
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजस्थान पुलिस के 18 अधिकारियों एवं कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति पुलिस पदक से हाल ही में सेवानिवृत्त श्री भंवर सिंह, सब-इंस्पेक्टर एवं कंपनी कमांडर, तृतीय बटालियन आर.ए.सी., बीकानेर तथा श्री नरेंद्र सिंह, AGTF, CID (CB), जयपुर को सम्मानित किया गया। वहीं 16 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को पुलिस पदक प्रदान किए गए।
राजस्थान पुलिस की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#RajasthanPolice
#RajasthanPolicePride
#IndependenceDay
#IndependenceDay2026
#80thIndependenceDay
#PoliceMedal
#PresidentPoliceMedal
#ProudMoment
#PolicePride
1.9k views | Rajasthan, India | Aug 15, 2026