32 लाख की कथित धोखाधड़ी का आरोप, SIT जांच की मांग
उत्तराखंड में 25 जुलाई को आयोजित परीक्षा को लेकर बेरोजगार संघ ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ का दावा है कि अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर 32 लाख रुपये की मांग की गई। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई बैठक में कथित तौर पर पैसों की मांग से जुड़ा वीडियो भी दिखाए जाने की बात कही गई है।
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम सिंह कंडवाल के मुताबिक करीब 50 से 60 स्कैनर के जरिए भुगतान लिए जाने और यह रकम चारु चंद्र जोशी को दिए जाने का आरोप है। संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि आखिर 32 लाख रुपये की कथित डील का सच क्या है? जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी।