चकाई: झाझा में सीएम के आगमन को लेकर तैयारियाँ तेज, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Chakai, Jamui | Aug 13, 2026 न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण को लेकर 16 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन की तैयारी तेज कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार को करीब एक बजे जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है।