ब्यौहारी: BSNL केबल सुधारते समय नाली की दीवार गिरने से मजदूर की मौत
ब्यौहारी में BSNL केबल सुधारने खोदे गए करीब दो मीटर गहरे गड्ढे में उतरे मजदूर रामसेवक सोंधिया के ऊपर नाली की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव रीवा ले गए। मंगलवार रात परिजनों ने BSNL कार्यालय के सामने विरोध जताया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया।जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे सामने आई है।