शाहजहांपुर। खुदागंज थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87/65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।