चांदपुर: चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग में तमंचे से फायरिंग और जानलेवा हमले के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिजनौर में आज बुधवार को दोपहर करीब 2:00 बजे चांदपुर पुलिस ने भोला नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कई दबंगों ने सावेज नाम के एक युवक पर हीमपुर बुजुर्ग गांव में जाकर जानलेवा हमला किया था। और भागते हुए तमंचे से फायरिंग की थी। साथ ही सावेज की मां पर भी धारदार हथियार से हमला किया था। फिलहाल पुलिस ने भोला को गिरफ्तार कर लिया है।