सांगानेर: दिल्ली रोड स्थित मानबाग चौराहे के पास गहरे गढ़ों में अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराई, सवारियों में मची चीख-पुकार
जयपुर के दिल्ली रोड स्थित मनबाग चौराहे पर आमेर की ओर से आ रही यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर बने गड्ढों के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटने का मामला सामने आया है हालांकि घटना देर रात की बताई जा रही है। वहीं बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।