Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

डेरा गोपीपुर: देहरा के एयर फोर्स जवान को चैन्नई में आया साइलेंट हार्ट अटैक, सैनिकों के कोविड वार्ड में थी ड्यूटी... #kangralive

Dera Gopipur, Kangra | Jun 2, 2021

MORE NEWS

*श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक*

*श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर*

अक्की रत्तन श्री चिंतपूर्णी (ऊना) ।। News123 ।। 17 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित कतार व्यवस्था के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करवाया जाए, ताकि मुख्य मार्गों एवं पैदल आवागमन वाले रास्तों पर अनावश्यक भीड़ एवं यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जतिन लाल ने मेला क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाना है।

इस मौके पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, एएसपी ऊना अजय राणा, डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल, मंदिर अधिकारी माता श्री चिंतपूर्णी संजीव प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

*श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक* *श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर* अक्की रत्तन श्री चिंतपूर्णी (ऊना) ।। News123 ।। 17 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मेले के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के उपरांत उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर गेट नंबर-1 और गेट नंबर-2 पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों गेटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को निर्धारित कतार व्यवस्था के माध्यम से सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से माता के दर्शन करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को भी प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करवाया जाए, ताकि मुख्य मार्गों एवं पैदल आवागमन वाले रास्तों पर अनावश्यक भीड़ एवं यातायात बाधित न हो और श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जतिन लाल ने मेला क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, एएसपी ऊना अजय राणा, डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल, मंदिर अधिकारी माता श्री चिंतपूर्णी संजीव प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Aug 17, 2026

सक्रांति व नवरात्रि पर माता श्री चिन्तपूर्णी जी के दर्शन
@topfans News123 Mata Chintpurni Temple , Himachal Pradesh

सक्रांति व नवरात्रि पर माता श्री चिन्तपूर्णी जी के दर्शन @topfans News123 Mata Chintpurni Temple , Himachal Pradesh

Dera Gopipur, Kangra | Aug 17, 2026

देहरा ।। News123 ।। जनवरी 2027 में CU के नये सत्र की देहरा में शुरू किए जाने की उम्मीद : वी सी CU

देहरा ।। News123 ।। जनवरी 2027 में CU के नये सत्र की देहरा में शुरू किए जाने की उम्मीद : वी सी CU

Dera Gopipur, Kangra | Aug 17, 2026

देहरा ।। News123 ।। बनखंडी के सन्याला गांव में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने शक के चलते गायों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकी
⭕👉 ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं और सवारों के पास वाहन के दस्तावेज व पहचान पत्र भी नहीं थे। 
⭕👉ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में ड्राइवर सीट के पास तीन हथियारनुमा औजार रखे होने का भी दावा किया।

देहरा ।। News123 ।। बनखंडी के सन्याला गांव में रविवार दोपहर ग्रामीणों ने शक के चलते गायों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकी ⭕👉 ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं और सवारों के पास वाहन के दस्तावेज व पहचान पत्र भी नहीं थे। ⭕👉ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में ड्राइवर सीट के पास तीन हथियारनुमा औजार रखे होने का भी दावा किया।

Dera Gopipur, Kangra | Aug 17, 2026

चिन्तपूर्णी ।। News123 ।। श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था पर गौरव कुमार का प्रशासन पर हमला*                    
*चार नवरात्रों में ही खुली प्रशासन की तैयारियों की पोल, जाम में फंसी एंबुलेंस और अव्यवस्थित भीड़ ने व्यवस्थाओं पर खड़े किए गंभीर सवाल*

चिन्तपूर्णी ।। News123 ।। श्रद्धालुओं को व्यवस्था चाहिए, बहाने नहीं- चिंतपूर्णी में चरमराई व्यवस्था पर गौरव कुमार का प्रशासन पर हमला* *चार नवरात्रों में ही खुली प्रशासन की तैयारियों की पोल, जाम में फंसी एंबुलेंस और अव्यवस्थित भीड़ ने व्यवस्थाओं पर खड़े किए गंभीर सवाल*

Dera Gopipur, Kangra | Aug 16, 2026