नानपारा: मटेरा के कई गाँव में समाजसेवी ने आपदा पीड़ितों को बांटे फल-सब्जी, पहुंचाई राहत सामग्री
समाजसेवी डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ने मटेरा के कई गांवों में आंधी-तूफान से प्रभावित गरीब और असहाय परिवारों को राहत सामग्री बांटी। उन्होंने इन परिवारों को फल, सब्जियां और अनाज दिए। यह सामग्री कार्यकर्ताओं के जरिए जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई। डॉ. शिवेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना और हर संभव सहयोग करना उनका संकल्प है।