रात 7 बजे विष्णुपद थाने पहुंचे नगर एसपी, लंबित कांडों की समीक्षा; अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश
गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गुरुवार की रात करीब 7 बजे नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस उपाधीक्षक (नगर-1) के अंतर्गत आने वाले विष्णुपद थाना का निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सक्रिय नजर आए।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। संबंधित अनुसंधान पदाधिकारियों से मामलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों में समयबद्ध तरीके से कार्रवाई पूरी की जाए।
वहीं, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर पुलिसिंग को और मजबूत करने, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#Gaya
#GayaPolice
#गयाजी
#bihar
#गया