धनबाद/केंदुआडीह: धनबाद: समाहरणालय में उपायुक्त ने लगाया जनता दरबार, लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं
धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं। रैयती जमीन मापी, मुआवजा, लंबित बिल, लगान रसीद, रजिस्ट्री जालसाजी व जन्म तिथि सुधार से जुड़े आवेदन मिले। उपायुक्त ने अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।