पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ पुलिस ने SSB 55वीं वाहिनी में लगाई साइबर सुरक्षा पाठशाला
पिथौरागढ़ पुलिस ने एसएसबी 55वीं वाहिनी, एचोली में जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता पाठशाला आयोजित की। निरीक्षक नीरज भाकुनी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीके और बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की।