सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वन परिक्षेत्र गरियाबंद द्वारा चिंगरापगार वाटरफॉल क्षेत्र एवं पैरी नदी के तट पर वनमण्डलाधिकारी श्री मयंक पांडे (IFS) के निर्देशानुसार प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला समूहों, वन प्रबंधन समिति, बारूका के ग्रामीणों एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए प्लास्टिक कचरे की सफाई की तथा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प लेकर शपथ ग्रहण किया।
उप वनमण्डलाधिकारी श्री राकेश चौबे एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी सुश्री प्राजंलि मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों से स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए निरंतर सहभागिता की अपील की।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #प्लास्टिक_मुक्त_पर्यावरण #स्वच्छता_अभियान #gariyaband