पवई: सिमरिया में नाले के तेज बहाव में युवक लापता, 15 घंटे से तलाश जारी
Pawai, Panna | Aug 15, 2026 पवई। सिमरिया थाना क्षेत्र में रात के समय मछली पकड़ने गए जीतू रैकवार के नाले में बह जाने की आशंका से हड़कंप मच गया। युवक करीब 15 घंटे से लापता है। नाले में तेज बहाव के चलते उसकी तलाश में ग्रामीणों के साथ एनडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है।