कोलायत: दियातरा में बिजली संकट, 300 ढाणियां एक महीने से अंधेरे में, जीएसएस पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
श्रीकोलायत के दियातरा जीएसएस से जुड़ी बाबा रामदेव की ढाणियों में पिछले एक महीने से बिजली संकट गहराया हुआ है। करीब 300 ढाणियों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने जीएसएस पर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि ढाणियों को कृषि लाइन से जोड़ रखा ह। जहाँ य घंटे ही बिजली मिल रही है।