Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

#हरदोई में डबल मर्डर से सनसनी: सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

Bilgram, Hardoi | Jul 30, 2026

MORE NEWS

संगठन सृजन के पहले चरण में कांग्रेस ने सक्रिय और ईमानदार नेतृत्व पर दिया जोर

हरदोई, 16 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को जिले के टोडरपुर, शाहाबाद, हरियावां, अहिरोरी और टड़ियावां ब्लॉकों में किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी एवं AICC ऑब्जर्वर पवन गोदारा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

पवन गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि प्रत्येक जिले में ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाए, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान, ईमानदार और पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहा हो। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पहुंचकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, महिला प्रदेश सचिव मंजू मित्रा, लीगल सेल अध्यक्ष रामबहोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, संगठन प्रभारी आशीष पाल, ओबीसी अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, लीगल सेल प्रदेश सचिव शोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौसर, आफताब हैदर, आजम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संगठन सृजन के पहले चरण में कांग्रेस ने सक्रिय और ईमानदार नेतृत्व पर दिया जोर हरदोई, 16 अगस्त। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन रविवार को जिले के टोडरपुर, शाहाबाद, हरियावां, अहिरोरी और टड़ियावां ब्लॉकों में किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रभारी एवं AICC ऑब्जर्वर पवन गोदारा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पवन गोदारा ने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि प्रत्येक जिले में ऐसे नेतृत्व का चयन किया जाए, जो पार्टी के प्रति निष्ठावान, ईमानदार और पूरी तरह समर्पित होकर काम कर रहा हो। संगठन सृजन कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच पहुंचकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। बूथ से लेकर ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, महिला प्रदेश सचिव मंजू मित्रा, लीगल सेल अध्यक्ष रामबहोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सिंह, संगठन प्रभारी आशीष पाल, ओबीसी अध्यक्ष अजीत विशाल नंदवंशी, लीगल सेल प्रदेश सचिव शोमा सैनी, जिला उपाध्यक्ष गुफरान कौसर, आफताब हैदर, आजम खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Bilgram, Hardoi | Aug 16, 2026

जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश की आजादी संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों से मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नदवंशी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, गुफरान कौशर, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद डॉ. अजीम मुस्कान, निर्माण सिंह यादव, सर्वेश कुशवाहा, विनोद यादव, साधू सिंह सोमवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी मेहताब अहमद, ममता पाल, संध्या वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय दीक्षित, इस्लाम गाजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

समारोह के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस हरदोई। जिला कांग्रेस कार्यालय पर शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि देश की आजादी संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कांग्रेसजनों से मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजीत विशाल नदवंशी, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, कांग्रेस नेत्री मंजू लता मित्र, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल, गुफरान कौशर, पूर्व प्रत्याशी शाहाबाद डॉ. अजीम मुस्कान, निर्माण सिंह यादव, सर्वेश कुशवाहा, विनोद यादव, साधू सिंह सोमवंशी, जिला कार्यालय प्रभारी मेहताब अहमद, ममता पाल, संध्या वर्मा, मुकेश वर्मा, अजय दीक्षित, इस्लाम गाजी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। समारोह के अंत में कांग्रेसजनों ने देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में नहीं फहराया गया तिरंगा, 10:30 बजे तक शिक्षक रहे गैरहाजिर

हरदोई। देशभर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं हरदोई के सांडी विकासखंड के बैठापुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुबह करीब 10:30 बजे तक स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे और विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण भी नहीं किया गया।

बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे। विद्यालय में तिरंगा फहराए जाने की उम्मीद लेकर पहुंचे बच्चों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। शिक्षक न पहुंचने और ध्वजारोहण न होने से बच्चे मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए।

मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण नहीं किए जाने की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति तथा ध्वजारोहण न होने के आरोपों की जांच कब तक पूरी होती है।

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूल में नहीं फहराया गया तिरंगा, 10:30 बजे तक शिक्षक रहे गैरहाजिर हरदोई। देशभर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं हरदोई के सांडी विकासखंड के बैठापुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुबह करीब 10:30 बजे तक स्कूल में शिक्षक मौजूद नहीं थे और विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण भी नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे थे। विद्यालय में तिरंगा फहराए जाने की उम्मीद लेकर पहुंचे बच्चों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। शिक्षक न पहुंचने और ध्वजारोहण न होने से बच्चे मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण नहीं किए जाने की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और विद्यालय में शिक्षकों की अनुपस्थिति तथा ध्वजारोहण न होने के आरोपों की जांच कब तक पूरी होती है।

Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ

हरदोई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

वहीं पुलिस कार्यालय हरदोई में भी पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई और मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स से भी पुलिस अधीक्षक हरदोई ने भेंटवार्ता की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ हरदोई। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समारोह के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। वहीं पुलिस कार्यालय हरदोई में भी पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई और मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स से भी पुलिस अधीक्षक हरदोई ने भेंटवार्ता की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की बाइट

80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी की बाइट

Bilgram, Hardoi | Aug 15, 2026