अटेर: अमायन में 10 हजार की अवैध मांग, मारपीट व हवाई फायर करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
Ater, Bhind | Sep 28, 2026 भिंड अमायन थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर 10 हजार रुपये की अवैध मांग करने और रुपये नहीं देने पर मारपीट व हवाई फायरिंग करने के मामले में अमायन थाना पुलिस ने आज सोमवार के रोज शाम 4 बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की रायफल सहित अन्य हथियार और बोलेरो वाहन जब्त किया है।पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की गई