महोबा: महोबा में सीएमओ ने जिला पुरुष चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 15, 2026 महोबा में सीएमओ डॉ. विनय कुमार ने जिला पुरुष चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों का जायजा लिया और मरीजों व तीमारदारों से बात कर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को निर्देश दिए कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई गई।