मऊरानीपुर: धवाकर के किसान पुत्र संजीव अहिरवार का UPSC CAPF में चयन, राइट विजन वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान
मऊरानीपुर के धवाकर गांव में UPSC CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया 284वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित संजीव कुमार का राइट विजन टीम ने सम्मान किया। वक्ताओं ने उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव बताते हुए युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और नशा-जुआ जैसी कुरीतियों से दूर रहने की अपील की।