2027 की चुनावी आहट : सुखदेव रावत ने पुरोला विधायक को कहा निट्ठल्ला, संजय डोभाल, मनवीर चौहान और दीपक बिजल्वाण को भी लपेटा!
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2027 की डेडलाइन करीब आ रही है, उत्तराखंड की सियासत में बयानबाजी भी तेज होती दिखाई दे रही है। ताजा मामला उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा सीटों से जुड़ा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बनाल पट्टी के करीब 65 गांव शामिल हैं। यही वजह है कि चुनावी समीकरणों में बनाल पट्टी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य सुखदेव रावत ने पुरोला विधायक, यमुनोत्री विधायक, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और दीपक बिजल्वाण को आड़े हाथों लिया है। सुखदेव रावत ने सभी से तीखे सवाल भी पूछे। आने वाले विधानसभा चुनाव में बनाल पट्टी के मतदाताओं का रुख दोनों सीटों के चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के लिए बनाल पट्टी की जनता का समर्थन हासिल करना अहम चुनौती होगी। सवाल यही, क्या 2027 में यमुनोत्री और पुरोला की सियासी तस्वीर बनाल पट्टी के 65 गांव तय करेंगे?
#Uttarakhand #UttarakhandPolitics #Election2027 #Yamunotri #Purola #Uttarkashi #BanalPatti #उत्तराखंड #उत्तरकाशी #विधानसभा_चुनाव #चुनाव2027 #PahadSamachar