सरीला: मोबाइल को लेकर भाई से कहासुनी के बाद घर से निकला युवक, सरीला तहसील के बरहारा रोड पर स्थित तालाब में मिला शव
सरीला तहसील क्षेत्र के जरिया थाना अंतर्गत बरहारा रोड स्थित मटेना तालाब में आज शनिवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।