मुंगावली: मुँगावली में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मुँगावली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य आयोजन होंगे। कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।