कलर प्रिंटर से छापे नकली नोट, उधारी की रकम लौटाने 4.50 लाख के जाली नोटों की डिलीवरी
कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर के जरिए नकली नोट तैयार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि 3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये के नकली नोटों की डिलीवरी की गई थी। मामले में आगे की पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह ने नकली नोट कहां-कहां खपाए हैं।
#KabirdhamPolice #FakeCurrency #NakliNote #CrimeNews #ChhattisgarhNews