कोकड़ी नाला पुल पर बड़ा हादसा टला, तेज बहाव में फंसे युवक को उतई पुलिस ने बचाया
दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया। ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल पर पानी का बहाव अचानक तेज होने के कारण वह मोटरसाइकिल समेत बह गए और कुछ दूरी पर एक पेड़ के सहारे फंस गए।
तेज बहाव के बीच फंसे युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मदद की सूचना दी। जानकारी मिलते ही उतई थाना पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक कुमार सहित पुलिस टीम ने स्थिति का आकलन कर सावधानी और सूझबूझ के साथ युवक तक पहुंच बनाई और उसे पेड़ के सहारे से सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के