गोबिंदपुर राजनगर: विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी सुरक्षा परिषद ने महाभोग वितरण कर सैकड़ों लोगों में खुशियां बांटी
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जहां विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा जगह-जगह रंगारंग सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं आदिवासी सुरक्षा परिषद ने सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए अनोखी पहल की। आदिवासी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रमेश हांसदा के नेतृत्व में वीर शहीद सिदो-कान्हू चौक के समीप महाभोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया