चौमूं: टोंक जेल में कैदी की मौत के मामले में दूसरे दिन भी परिजनों का पोस्टमॉर्टम को लेकर प्रदर्शन, सरकार के बीच सहमति नहीं बनी
Chomu, Jaipur | Aug 13, 2026 टोंक जिला जेल में बंद कैदी गणदेव गुर्जर की मौत के मामले में परिजनों का विरोध आज गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर मृतक के परिजन और टोंक-सवाई माधोपुर से पहुंचे समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रशासन के साथ पोस्टमॉर्टम को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है।