विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार को चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल में उपचार ले रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से उपचार, दवाइयों, चिकित्सकों की उपलब्धता एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक प्राप्त किया।