रामगढ़: खुटेटा कला के हनुमान मंदिर में चोरी, 25 हजार की नकदी, माइक, पंखा और मशीन ले उड़े चोर, सुबह खुला राज
Ramgarh, Alwar | Aug 13, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के खुटेटा कला गांव में चोरों ने धोले वाले हनुमान जी मंदिर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर सेख दान पेटी में रखी करीब 25 हजार रुपए की नकदी, माइक, पंखा, एक मशीन और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह दस बजे चोरी का पता लगते ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।