कुलपहाड़: कुलपहाड़ जोन की माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता सुगिरा गाँव में शुरू
गवर्नमेंट इंटर कॉलेज सुगिरा के खेल मैदान में कुलपहाड़ जोन की दो दिवसीय माध्यमिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने किया। इसमें कुलपहाड़ जोन के 42 कॉलेजों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन विभिन्न दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। 100 मीटर बालिका वर्ग में रौनक प्रथम, पिंकी द्वितीय और सपना तृतीय रहीं।