मुख्यमंत्री को गाली देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बनमा ईटहरी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित रूप से गाली देने के मामले में पुलिस ने मनिया गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि वह नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने गाली-गलौज कर दी। आरोपी ने कहा, “हमसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दें।”
थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#bihar #CMSamrat #saharsa_bihar #police
Kahara, Saharsa | Aug 21, 2026