80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने भारत माता एवं महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए जिले के विकास में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण भी प्रस्तुत किए गए।
#स्वतंत्रता_दिवस
#saktidist
#sakti
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
21 views | Sakti, Chhattisgarh | Aug 15, 2026